उत्तरप्रदेश
Registration Starts for RTE Admission in Pre-Primary Classes in Uttar Pradesh, Apply Now
उत्तर प्रदेश में RTE एडमिशन के लिए पंजीकरण शुरू, जल्दी करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में शिक्षा के अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन rte25.upsdc.gov.in पर कर सकते हैं। यह प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी।
पहले चरण का शेड्यूल
- आवेदन की अंतिम तिथि: 19 दिसंबर 2024
- सत्यापन की तिथि: 20 से 23 दिसंबर 2024
- लॉटरी की तिथि: 24 दिसंबर 2024
- मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि: 27 दिसंबर 2024
ध्यान दें: शेष तीन चरणों का विवरण नीचे दी गई तालिका में दिया गया है।
अन्य चरणों का शेड्यूल
चरण | आवेदन की तिथियां | सत्यापन और लॉक की अंतिम तिथि | लॉटरी तिथि | मेरिट लिस्ट तिथि |
---|---|---|---|---|
2 | 1-19 जनवरी 2025 | 20-23 जनवरी 2025 | 24 जनवरी 2025 | 27 जनवरी 2025 |
3 | 1-19 फरवरी 2025 | 20-23 फरवरी 2025 | 24 फरवरी 2025 | 27 फरवरी 2025 |
4 | 1-19 मार्च 2025 | 20-23 मार्च 2025 | 24 मार्च 2025 | 27 मार्च 2025 |
कैसे करें आवेदन?
- वेबसाइट पर जाएं: rte25.upsdc.gov.in
- नया पंजीकरण करें: होम पेज पर “New Student Registration” पर क्लिक करें।
- जानकारी भरें: मांगी गई सभी जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
- प्रिंट आउट लें: आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर लें।
महत्वपूर्ण जानकारी
- इस योजना के तहत बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- आवेदन के समय सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करना सुनिश्चित करें।
Apply करने लिए डायरेक्ट लिंक: यहां क्लिक करें
नोट: सभी जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करें। समय पर आवेदन करें ताकि आपका बच्चा इस योजना का लाभ उठा सके।
